Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में 5 फरवरी से खुलेंगे 9वीं, 11वीं के स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में 5 फरवरी से खुलेंगे 9वीं, 11वीं के स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
, शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (21:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए सभी स्कूल 5 फरवरी से खोल दिए जाएंगे।
 
साथ ही कॉलेज तथा डिग्री डिप्लोमा संस्थानों को भी खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शर्तें वहीं रहेंगी जिनकी घोषणा 18 जनवरी को 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोलते समय की गई थी।
 
सिसोदिया ने कहा कि छात्र अभिभावकों की अनुमति के बाद ही कक्षाओं में आ सकेंगे। शारीरिक उपस्थित अनिवार्य नहीं होगी और सभी स्कूलों तथा कॉलेजों से कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने की आशा की जाती है।
webdunia
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए दिल्ली में 5 फरवरी से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे।
 
साथ ही कॉलेज तथा डिग्री डिप्लोमा संस्थानों को भी खोल दिया जाएगा। छात्र माता-पिता की अनुमति के बाद ही कक्षाओं में आ सकेंगे। पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किये जाने से पहले से स्कूल बंद हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में धमाका, इजराइल ने बताया आंतकी हमला, जयशंकर ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा