Hanuman Chalisa

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में एक जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल,ऑनलाइन ही होगी पढ़ाई

बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए फैसला

विकास सिंह
सोमवार, 28 जून 2021 (13:08 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे। बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में स्कूलों में फिलहाल ऑनलाइन और टीवी के माध्यम से ही पढ़ाई कराए जाने का फैसला हुआ है। वहीं बच्चों को वाट्सएप के माध्यम से पाठ्य पुस्तक के आधार पर वर्कशीट उपलब्ध कराई जाने का निर्णय किया गया है।
 
मध्यप्रदेश में स्कूल खोलने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री से चर्चा करने के साथ स्कूल शिक्षा से सम्बंधित केंद्रीय मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। इसके साथ स्कूल कब से खोले जाए इसको लेकर विशेषज्ञों से भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश में स्कूल खोलने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर ही कॉलेज,कोचिंग और मल्टीप्लेक्स में मिलेगी एंट्री
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर भयंकर रूप धारण न कर पाए,उसके पहले हमें सभी तरह की सावधानियां रखनी हैं और तैयारियां करनी हैं। वहीं शिक्षण संस्थानों के शुरू करने के लिए 100% टीकाकरण और कोविड के अनुकूल व्यवहार का पालन आवश्यक है। वहीं बैठक में BAMS, BHMS, BUMS की समस्त  परीक्षाएं जुलाई अंत तक ऑफ लाइन पद्धति से कराए जाने पर विचार किया गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख