Hanuman Chalisa

अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित, नानावटी अस्पताल और बिग बी के बंगलों के बाहर सुरक्षा सख्त

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (11:34 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावटी अस्पताल और यहां जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। अमिताभ और अभिषेक नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को जब यह जानकारी दी कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, तो उसके बाद कुछ लोगों ने विले पार्ले (पश्चिम) स्थित चिकित्सकीय केंद्र के बाहर एकत्र होने की कोशिश की, लेकिन उनसे वहां से जाने को कहा गया और बताया गया कि उन्हें सड़क पर खड़े होने की अनुमति नहीं है।
 
सांताक्रूज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने कहा, ‘हमने अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि वहां लोग एकत्र न हों। अस्पताल में कोविड-19 के और भी मरीज भर्ती 
 
हैं और उन्हें इससे असुविधा नहीं होनी चाहिए। हमारे अधिकारी अस्पताल के बाहर तैनात हैं और किसी को वहां एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा रही।
 
जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के बंगलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, क्योंकि लोग वहां एकत्र होने की कोशिश कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख