Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Covid 19 : दिल्ली में 1 से 5 अगस्त होगा नया सीरो प्रीविलेंस सर्वे

हमें फॉलो करें Covid 19 : दिल्ली में 1 से 5 अगस्त होगा नया सीरो प्रीविलेंस सर्वे
, शनिवार, 1 अगस्त 2020 (16:03 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, 1 अगस्त से नए सिरे से सीरो प्रीविलेंस सर्वे शुरू हुआ है। 5 दिन तक चलने वाले इस सर्वे में सभी जिलों और विभिन्न तबके के लोगों को शामिल किया जाएगा। दिल्ली में कोविड-19 की समग्र स्थिति का पता लगाने के लिए यह सर्वे किया जा रहा है।
शनिवार से शुरू हुए इस सर्वे में उत्तर दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली सहित 4 जिलों से नमूने लिए जाएंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सर्वे के तहत 1 से 5 अगस्त के बीच विभिन्न इलाकों में अलग-अलग आयु वर्ग के 15,000 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। सभी 11 जिलों से कुछ अन्य नमूने भी लिए जाएंगे।
 
सीरो प्रीविलेंस सर्वे में व्यक्ति के रक्त की जांच कर यह पता लगाया जाता है कि उसके शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता है या नहीं? पिछले सीरो-सर्वे के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने 22 जुलाई को कहा था कि कोविड-19 संबंधी बेहतर नीतियां बनाने के लिए प्रतिमाह सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गहलोत की मोदी से अपील, राजस्थान में हो रहे तमाशे को वे बंद करवाएं