Hanuman Chalisa

गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद नाजुक

Webdunia
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (00:03 IST)
चेन्नई। कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanian) की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।  
 
एमजीएम हेल्थकेयर ने कहा कि एसपीबी के रूप में लोकप्रिय बालासुब्रमण्यम को 5 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अभी भी ईसीएमओ (एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) और अन्य जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।
 
एमजीएम हेल्थकेयर की सहायक निदेशक (चिकित्सा सेवा) डॉ. अनुराधा भास्करन ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है।
ALSO READ: Corona से सहमा अंडरवर्ल्ड डॉन, जिसका नाम सुनते ही कांपती थीं बॉलीवुड हस्तियां
अभिनेता कमल हासन उनसे मिलने चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में आए थे। उनसे मिलने के बाद कमल हासन ने कहा कि उनकी तबीयत ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है, डॉक्टरों की निगरानी में हैं
ALSO READ: देश के 3 बड़े नेताओं की हालत गंभीर, शरद यादव, तरुण गोगोई ICU में, मनीष सिसोदिया को डेंगू
गौरतलब है कि बालासुब्रमण्यम ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण थे जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रहने की सलाह थी क्योंकि उन्हें कोरोना के काफी हल्के लक्षण थे औऱ दवा लेने के लिए भी कहा था। हालांकि फिर भी सुब्रमण्यम अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि वे ठीक हैं और अगले 2 दिनों में डिस्चार्ज हो जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

अगला लेख