Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल में सामने आया Monkeypox का संदिग्ध मामला, नमूने भेजे जांच के लिए

हमें फॉलो करें केरल में सामने आया Monkeypox का संदिग्ध मामला, नमूने भेजे जांच के लिए
, गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (12:31 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को यहां कहा कि मरीज के नमूने एकत्रित किए गए हैं और जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकेगी। जॉर्ज ने कहा कि इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं और वह विदेश में इस संक्रमण के एक मरीज के करीबी संपर्क में रहा था। उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है और इसके लक्षण चेचक के मरीजों के जैसे होते हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने-चांदी के भावों में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमती धातुओं के भाव