Hanuman Chalisa

तमिलनाडु ने 31 अक्टूबर तक बढ़ाया लॉकडाउन, बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

Webdunia
मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (23:05 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार ने मंगलवार को पाबंदियों में और ढील के साथ वर्तमान लॉकडाउन (Lockdown) 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया तथा 10वीं से लेकर 12वीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक अक्टूबर से स्वैच्छिक रूप से विद्यालय जाने की अनुमति संबंधी पिछले आदेश पर रोक लगा दी।
ALSO READ: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए
अभिभावकों के विरोध के बाद सरकार ने विद्यार्थियों को विद्यालय जाने की अनुमति संबंधी योजना टाल दी है। अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से इंकार कर दिया।
 
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि जिलाधिकारियों और चिकित्सा दल के साथ बैठक में मिले इनपुट, महामारी की वर्तमान स्थिति तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विचार करते हुए विद्यार्थियों के स्वैच्छिक शिक्षक मार्गदर्शन संबंधी सरकारी आदेश को स्थगित किया जा रहा है। 
ALSO READ: देश में हर 15 में से 1 व्यक्ति के Corona संक्रमित होने का अनुमान, 21 राज्यों के 70 जिलों के सीरो सर्वे में खुलासा
जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा की और लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की घोषणा की। एक बयान में उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में पाबंदियां जारी रहेंगी। बयान के अनुसार शैक्षणिक संस्थान, मनोरंजन केंद्र, संग्रहालय बंद रहेंगे और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख