COVID-19 : पाकिस्तान में एक ही दिन में सर्वाधिक 153 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 71 हजार के पार

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2020 (18:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार को अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक कोविड-19 के 153 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 1,71,000 के आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 6,604 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,71,665 तक पहुंच गया। वहीं 153 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 3,382 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में अब तक 63,504 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में सामने आए कुल मामलों में से सिंध में 65,163 मामले, पंजाब में 64,216, खैबर पख्तूनख्वा में 20,790, इस्लामाबाद में 10,279, बलूचिस्तान में 9,162, गिलगित बाल्तिस्तान में 1,253 और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 803 मामले सामने आए हैं।
इस बीच पाकिस्तान के उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि करीब तीन महीने बाद शनिवार से देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या का छोटा गया, हजारों लोग पितृपक्ष में करते हैं पितरों का पिंडदान व तर्पण

New Reform : बिहार चुनाव से पहले EC की नई गाइडलाइन, उम्मीदवारों की रंगीन फोटो, EVM पर सीरियल नंबर्स, जानिए और क्या क्या बदला

Gold Price : सोना खरीदने का सही समय, कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, चांदी के दाम भी धड़ाम

Jaish E Mohammed कमांडर ने Pakistan को किया बेनकाब, संसद हमले और 26/11 मुंबई हमले को लेकर किया बड़ा खुलासा

तूफान मचाने आई BMW की 2026-S 1000 R सुपरनेकेड बाइक, जानिए क्या हैं फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

indore : इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महाकुंभ, 1 करोड़ मंत्र जाप, 10 लाख हवन आहुतियां और 11,000 गोल्डन-कोटेड अष्टलक्ष्मी कलश और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Gen Z बचाएंगे देश का संविधान, देश के युवाओं से क्या चाहते हैं Rahul Gandhi

माटी में जान डालने का हुनर, टेराकोटा कला से आया कुम्हारों की जिंदगी में बदलाव

यूपी में एक अक्टूबर से शुरू होगी 'मोटे अनाज' की खरीद

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

अगला लेख