Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र ‌से‌ सटे छिंदवाड़ा में रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र ‌से‌ सटे छिंदवाड़ा में रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन

विकास सिंह

, गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (21:39 IST)
भोपाल। महाराष्ट्र की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में लगातार कोरोना के बढ़ते केस ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र ‌से लगे छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होने के बाद आज रात 10 बजे से सोमवार 5 अप्रैल सुबह 6  बजे तक का टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में जिले में लॉकडाउन लगाने का निर्णय हुआ।
 
इसके साथ जिले के सभी बार्डर पप प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रहेगी तथा महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही एंट्री दी जाएगी। ALSO READ: चेतावनी, Corona से संक्रमित 1 व्यक्ति 400 को कर सकता है संक्रमित
लॉकडाउन के दौरान सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को दफ्तर आने जाने की छूट रहेगी तथा आवश्यक वस्तुओं,औद्योगिक इकाईयों के श्रमिकों, कर्मचारियों, औद्योगिक कच्चे माल व उत्पाद, बीमार व्यक्तियों के परिवहन, रेल्वे स्टेशन आने और जाने व परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, अत्यावश्यक सेवाओं में लगे निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को कार्यालय तक आने-जाने, मेडिकल स्टोर, निजी व शासकीय चिकित्सालय और अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Krishna Janambhoomi Case : आगरा किला के दीवान-ए-खास की छोटी मस्जिद में दबी हैं श्रीकृष्‍ण की प्रतिमाएं, कोर्ट में पहुंचा मामला