अमेरिका में COVID-19 से खराब महिला के फेफड़े का ट्रांसप्लांट, मेरठ के डॉक्टर का कमाल

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (23:33 IST)
शिकागो (अमेरिका)। उत्तरप्रदेश के मेरठ में जन्मे एक डॉक्टर के नेतृत्व में यहां शल्य चिकित्सकों ने एक महिला का फेफड़ा प्रतिरोपित किया। उसके शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग कोविड-19 से खराब हो गया था।
 
कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिका में यह इस तरह की पहली सर्जरी मानी जा रही है। शिकागो स्थित नॉर्थ वेस्टर्न मेडिसिन अस्पताल ने कहा कि जिस महिला की यह सर्जरी की गई, उसकी उम्र करीब 20-25 साल है।
 
नॉर्थ वेस्टर्न मेडिसिन फेफड़ा प्रतिरोपण कार्यक्रम के थोरेसिक (वक्ष से संबंधित) सर्जरी प्रमुख एवं सर्जिकल निदेशक अंकित भारत ने कहा कि फेफड़ा का प्रतिरोपण किया जाना ही उसके जीवित रहने का एकमात्र विकल्प था।

मेरठ में जन्मे अंकित भारत ने कहा कि मैंने अब तक का यह सबसे कठिन प्रतिरोपण किया। वॉशिंगटन पोस्ट ने भारतीय मूल के चिकित्सक हवाले से कहा है कि यह सचमुच में एक सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण मामला था। 
 
इससे पहले, यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में 45 साल की एक महिला का फेफड़ा प्रतिरोपित किया गया था। यह दुनिया का पहला ज्ञात फेफड़ा प्रतिरोपण था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

बुजदिली पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा जवाब, बिलबिला जाएंगे बिलावल भुट्‍टो

शर्मिष्‍ठा पनोली को कोलकाता हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

मंदसौर में आवारा कुत्तों के झुंड ने ले ली 4 वर्षीय मासूम की जान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Pakistan: पाकिस्तान में बजट पारित, NEC ने दी 4224 अरब के राष्ट्रीय विकास बजट को मंजूरी

अगला लेख