त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का लोगों को सुझाव, मास्क नहीं हो तो चेहरे पर गमछा बांधें

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (08:38 IST)
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मास्क की कमी को देखते हुए शुक्रवार को लोगों से इसके विकल्प के रूप में गमछा बांधने को कहा।
 
मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि मॉस्क अस्पतालों में काम करने वाले या पृथक केंद्र में रह रहे लोगों के लिए अनिवार्य है। यह भय पैदा किया जा रहा है, जो लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं करेंगे वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
ALSO READ: Corona virus : मध्यप्रदेश में कुल 29 लोग पॉजिटिव, इनमें से 2 की मौत
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में काम कर रहे लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क हैं लेकिन साथ ही सरकार के लिए यह संभव नहीं है कि वह राज्य के सभी 40 लाख लोगों को मास्क बांटे। इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि एहतियाती उपाय के तहत मास्क की जगह जल गमछा का इस्तेमाल करें।
 
देब ने लोगों से अपील की कि जरूरी नहीं होने पर घरों से नहीं निकलें और सामाजिक मेल-मिलाप से दूरी बनाए रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

दिल्‍ली का कनॉट प्लेस क्षेत्र हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...

CM धामी ने किया कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ, यह परंपराओं को नई ऊर्जा देने का मंच

अगला लेख