Corona virus: यूरोप से अमेरिका आने वालों पर ट्रंप ने लगाई रोक

Webdunia
गुरुवार, 12 मार्च 2020 (11:11 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के मद्देनजर यूरोप से अमेरिका आने वाले यात्रियों पर अगले 30 दिन तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इससे ब्रिटेन को छूट दी गई है। अमेरिका में इस वायरस के प्रकोप ने 37 लोगों की जान ले ली है और 1,300 से ज्यादा संक्रमित हैं।
 
व्हाइट हाउस के अपने ओवल ऑफिस से टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि नए नियम शुक्रवार आधी रात से प्रभाव में आएंगे और कई स्क्रीनिंग से गुजरने के बाद अमेरिकियों को अपने देश लौटने की छूट होगी।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए जैसे कदम उठाए हैं, वैसे एहतियाती उपाय करने में यूरोपीय संघ नाकाम रहा। ट्रंप ने कहा कि वे चीन और दक्षिण कोरिया में हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से गैरजरूरी यात्रा पर नहीं जाने की अपील की।
 
उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने, हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने का आग्रह किया ताकि संक्रमण के फैलने को रोका जा सके।
 
यह घातक संक्रमण पहली बार पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामने आया था। कोविड-19 संक्रमण दुनिया के 107 देशों में फैल चुका है और इससे 4,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुका है तथा 1,17,330 लोग संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे 'महामारी' घोषित किया है।
 
ट्रंप ने कहा कि यह आर्थिक संकट नहीं है। यह अस्थायी है जिस पर देश और दुनिया के तौर पर हम विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए संघीय सरकार और निजी सेक्टर की पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

राणा सांगा पर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर राज्यसभा में भारी हंगामा, किसने क्या कहा?

राहुल गांधी प्रयागराज कुंभ में क्यों नहीं गए, रॉबर्ट वाड्रा ने बताया

मध्यप्रदेश में 30 मार्च से शुरु होगा जल गंगा संवर्धन अभियान, बोले CM डॉ. मोहन यादव, अभियान बनेगा जन आंदोलन

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

प्राइवेट पार्ट में फंसा वॉशर, फायर फाइटर ने रिंग कटर की मदद से निकाला

अगला लेख