Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona virus: ट्रंप का लोगों से अनुरोध, जरूरतमंद ही स्कार्फ से अपने मुंह और नाक ढकें

हमें फॉलो करें Corona virus: ट्रंप का लोगों से अनुरोध, जरूरतमंद ही स्कार्फ से अपने मुंह और नाक ढकें

भाषा

, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (09:25 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने सामाजिक दूरी और अन्य एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि केवल मास्क पहनकर कोरोना वायरस से बचा नहीं जा सकता। अमेरिका में मास्क पहनने की जरूरत पर जारी बहस के बीच व्हाइट हाउस का यह बयान आया है।
ALSO READ: 15 मिनट में हो गया राष्ट्रपति ट्रंप का Corona टेस्ट, दूसरी जांच में भी नहीं दिखे कोरोना के लक्षण
कोरोनो वायरस पर व्हाइट हाउस कार्यबल सदस्य डेबोरा ब्रिक्स ने गुरुवार को कहा कि ध्यान रखें कि मास्क हर उस चीज का विकल्प नहीं हो सकता, जो हम करने को कह रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लोगों से अनुरोध किया था कि जिन्हें जरूरत है, वे स्कार्फ से अपने मुंह और नाक ढकें, क्योंकि स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क की सख्त जरूरत है।
 
उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने गुरुवार को कहा था कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने के बारे में नए दिशा निर्देश कुछ दिन में जारी करेगा। अमेरिका में कोविड-19 के दुनिया में सबसे अधिक 2,36,339 मामले हैं और इससे 5,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब Corona की जांच सिर्फ 2.5 घंटे में, भोपाल की कंपनी की कोविड-19 जांच किट को ICMR की मंजूरी