तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के 2 रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (00:02 IST)
सहारनपुर। तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के दो रिश्तेदार उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
 
मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के नमूनों में कोरोना वायरस की पॉजि‍टिव आने के बाद जिला प्रशासन ने थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती इलाके को सील कर दिया। अन्य 8 लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।
 
सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के दीनानाथ बाजार स्थित मुहल्ला मुफ्ती मौलाना साद की ससुराल बताई जा रही है। पॉजिटिव पाए ये युवक यहीं रहते हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों मरकज मे रुके थे।
 
सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने बताया कि दो संक्रमित व्यक्ति मौलाना साद के ससुराल के हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों मरकज मे रुके थे। दोनों हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। 
 
जांच में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अब प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि ये लोग किन-किनके सम्पर्क मे रहे। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि जो लोग भी इनके सम्पर्क में आए थे, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख