Hanuman Chalisa

1 जून से अनलॉक मध्यप्रदेश की गाइडलाइन तय!,स्कूल,कॉलेज और कोचिंग को खोलने की कवायद भी शुरु

31 मई को अनलॉक मध्यप्रदेश की फाइनल गाइडलाइन होगी जारी

विकास सिंह
शनिवार, 29 मई 2021 (08:52 IST)
भोपाल। एक जून से मध्यप्रदेश को अनलॉक करने की तैयारी कर ली गई है। वहीं कोरोना के चलते लंबे समय से बंद चल रहे स्कूल,कॉलेज और कोचिंग संस्थाओं को खोलने की कवायद अब शुरु हो गई है। प्रदेश में सभी शिक्षा संस्थानों और कोचिंग इंस्टीट्यूट को अनलॉक करने की प्रक्रिया के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों की एक समिति बनाने का फैसला लिया है। 
 
समिति में स्कूल शिक्षा मंत्री,उच्च शिक्षा मंत्री,चिकित्सा शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। समिति कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के बाद स्कूलों से लेकर अलग-अलग क्षेत्र के शिक्षा संस्थान पुनः खोलने के बारे में सलाह मशविरा कर अपने सुझाव देगी। इसी आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
 
वहीं प्रदेश को अनलॉक करने को लेकर बनाई गई मंत्रियों के कमेटी की अनुसंशाओं का शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रेजेंटेशन दिया गया। इस दौरान तय की गई गाइडलाइन को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकांश बिंदुओं पर अपनी सहमित जातते  हुए कहा कि जिन जिलों में संक्रमण पांच फीसदी से अधिक है वहां पर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी बैठक कर अनलॉक की प्रक्रिया को तय करें।

भोपाल और इंदौर में अभी कोरोना के लगातार केस होने के चलते पहले चरण में यहा सीमित छूट देने का फैसला हो सकती है। वहीं बाजार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही खोले जा सकते है। प्रदेश को अनलॉक करने की गाइडलाइन अंतिम रुप से 31 मई को जारी की जाएगी।
 
1 से 15 जून Unlock-1 की गाइडलाइन!
-शादी समारोह में दोनों पक्षों से अधिकतम 20-20 लोगों की संख्या रहेगी।
-तेहरवीं में 20 लोगों की संख्या सीमित रहेंगी। 
-दाह-संस्कार में 20 लोग रहेंगे।  
-रेस्टोरेंट्स टेक होम डिलीवरी की व्यवस्था रहेगी। 
-शॉपिंग मॉल , मल्टीप्लेक्स, टॉकीज, जिम बंद रहेंगे। 
-धार्मिक स्थलों में एक समय में पुजारी के अलावा अतिरिक्त दो अन्य श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
-राजनीतिक और धार्मिक आयोजन में भीड़ जमा होने पर रोक रहेगी।
-सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की 50% उपस्थिति पर सहमति।
-प्रदेश में आर्थिक गीतिविधियां शुरू होंगी।  
-हवाई और रेल यात्रा से आने-जाने वाले लोगों के संचालन की व्यवस्था जारी रहेगी। 
-जिलों में निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर संबंधी गतिविधियां चालू रखने पर सहमति। 
-सभी जिलों में पंजीयन और एग्रीकल्चर कार्यालय खुलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख