Hanuman Chalisa

Vaccination: UP ने तोड़ा MP का रिकॉर्ड, 1 दिन में दिए 25 लाख डोज

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (00:20 IST)
उत्तरप्रदेश ने 1 दिन में वैक्सीनेशन के मध्यप्रदेश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हेल्थ मिनिस्ट्री से जारी आंकड़ों के मुताबिक यूपी में 1 दिन में 25 लाख 14 हजार 483 डोज दिया गया। यूपी अब तक 5 करोड़ 9 लाख से ज्यादा टीका लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। मध्यप्रदेश में 21 जून को 17 लाख वैक्सीन की डोज दी गई थी।

ALSO READ: कोवैक्सीन को अब तक क्यों नहीं मिली WHO की अनुमति
 
इसमें 4 करोड़ 32 लाख 47 हजार 485 लोगों को पहला डोज और 80 लाख 54 हजार 700 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। 4 जुलाई को प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड यूपी में दर्ज हुआ था। यूपी में 12 हजार 305 वैक्सीनेशन बूथ बनाए गए थे जिसमें 12,222 सरकारी और 83 प्राइवेट बूथ शामिल हैं। 31 अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

ALSO READ: 100 फीसदी वैक्सीनेशन वाला देश का पहला शहर बना भुवनेश्वर, 18 प्लस को मिली दोनों खुराक
 
योगी सरकार की ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट) की रणनीति कारगर साबित होती दिखाई दी है। आंशिक कोरोना कर्फ्यू और सर्वाधिक वैक्सीनेशन का बड़े पैमाने पर असर हुआ। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। 11 जिले अब कोरोना से मुक्त हो गए हैं। यह जनपद अलीगढ़, बदायूं, एटा, हाथरस, कासगंज, महोबा, श्रावस्ती, अमरोहा, कौशांबी, फर्रुखाबाद व प्रतापगढ़ हैं। लखनऊ में कोरोना के सर्वाधिक 6 केस मिले है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख