rashifal-2026

Corona Vaccination में यूपी ने देश में मारी बाजी, 24 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (12:27 IST)
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर पर लगभग काबू पा चुके उत्तरप्रदेश वैक्सीनेशन के मामले में देश में अव्वल स्थान पर पहुंच चुका है। प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़ 69 लाख 93 हजार के पार हो चुका है। अब तक 6 करोड़ 46 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : सितंबर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 4 दिन में 1.77 लाख लोग महामारी से संक्रमित
 
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के 24 जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं जिनमें अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर शामिल है। यहां आज कोविड का 1 भी मरीज शेष नहीं है। पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया जबकि 12 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 250 मरीज हैं। कोरोना की रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। शुक्रवार को दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही।

ALSO READ: Expert Advice : कहीं वायरल फीवर और डेंगू पर सवार होकर कोरोना वायरस की तीसरी लहर न आ जाए
 
सूत्रों ने बताया कि अब तक 7 करोड़ 32 लाख 18 हजार 111 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 31 हजार 390 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 15 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 323 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख