Hanuman Chalisa

Corona से मौत के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद जारी है वैष्णोदेवी यात्रा

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (17:36 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण मरने वालों का आंकड़ा रूक नहीं पा रहा है। कल 26 मौतें हुई थीं तो आज समाचार भिजवाए जाने तक 17 दम तोड़ चुके थे। हालांकि प्रशासन ने आज रात से पूरे जम्मू कश्मीर में 3 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू करने का आदेश सुनाया है। पहले ही कल रात से 11 जिलों में लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।

ब्रेक द कोरोना चेन मुहिम के तहत हालांकि प्रशासन बहुतेरे प्रयास कर रहा है, पर बाजारों में उमड़ती भीड़ सबको ठेंगा दिखा रही है। लॉकडाउन के पहले दिन जरूरी सेवाओं के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक दी गई ढील में भीड़ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

कई स्थानों पर सख्ती नजर तो आ रही थी पर लोग बहानों का अंबार लगा आवारागर्दी कर ही लेते थे। एक अधिकारी के मुताबिक, कल रात से ही सिर्फ शादियों में जाने वालों की भीड़ थी जो अपने मोबाइलों में भिन्न प्रकार के शादी के कार्ड लेकर घूम रहे थे।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
प्रशासन ने शादियों में शामिल होने की अनुमति तो दी है, पर 50 लोगों से ज्यादा नहीं, पर सड़कों और चौराहों पर 5000 से अधिक लोग जम्मू में ही शादी के कार्ड को कर्फ्यू पास बना निकले थे। इतना जरूर था कि मौतों और कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद वैष्णोदेवी की यात्रा को स्थगित नहीं किया गया है।
ALSO READ: Coronavirus: संक्रमण के बाद क्या करें क्या ना करें / Expert Advice
पिछले एक हफ्ते से इसमें शामिल होने वालों की संख्या 300-400 ही है। बाहरी राज्यों से इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही आ रहे हैं और इन 300 से 400 श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड ने अपने लगभग 5 हजार कर्मचारियों को सूली पर टांग रखा है, जो उनके लिए व्यवस्थाएं करने में जुटे हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख