Hanuman Chalisa

Corona virus : विद्या बालन स्वास्थ्य कर्मियों को दान करेंगी 1000 पीपीई

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (22:46 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी का देशभर में अग्रिम मोर्चे पर मुकाबला कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने 1000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) दान में देने का निर्णय लिया है।

वहीं अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म उद्योग में काम करने वाले 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की सहायता करने के लिए पैसे दिए हैं। विद्या बालन ने अपने फेसबुक पेज पर डाले गए वीडियो संदेश में कहा कि पीपीई के लिए चंदा जुटाने के वास्ते उन्होंने ‘ट्रिंग’ वेबसाइट का सहारा लिया है।

अभिनेत्री की टीम द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को 1000 पीपीई उपलब्ध कराने के लिए ट्रिंग के अलावा दृश्यम फिल्म्स के मनीष मूंदड़ा और फोटोग्राफर-निर्माता अतुल कस्बेकर के साथ भी हाथ मिलाया है।

बालन ट्रिंग के जरिए दान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करेंगी। इसके लिए वह दान देने वाले प्रत्‍येक व्यक्ति को धन्यवाद देते हुए व्यक्तिगत वीडियो संदेश भेजेंगी। दान देने वालों को बालन के साथ दो मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करने का भी मौका मिलेगा।

बालन ने बताया कि प्रत्येक पीपीई की कीमत 650 रुपए है। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की सहायता करने के लिए सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन समेत कई फिल्मी सितारे आगे आ चुके हैं।

शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना चुके धवन ने सिनेमा कर्मियों के संघ के बैनर तले दिहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए दान दिया। इससे पहले धवन प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) में 55 लाख रुपए दे चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

चॉकलेट केबिन चलाने वाली महिला बनीं वडोदरा की नई मेयर! गीता बेन मकवाना की प्रेरणादायक कहानी जीत लेगी आपका दिल

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

हमीरपुर में बेतवा नदी पर गिरा निर्माणाधीन पुल, आंधी-तूफान के बीच मलबे में दबे मजदूर, 6 की मौत

Top News 29 May: हमीरपुर में पुल गिरने से 6 की मौत, ईरान-अमेरिका में बढ़ा तनाव, आसाराम का सरेंडर

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

अगला लेख