Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस: 4 देशों के नागरिकों को 3 मार्च तक जारी वीजा निलंबित

Webdunia
मंगलवार, 3 मार्च 2020 (15:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के ताजा मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक यात्रा परामर्श जारी करके 3 मार्च को या उससे पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के उन नागरिकों को जारी नियमित वीजा या ई-वीजा निलंबित कर दिया जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है।
 
साथ ही परामर्श में तीन मार्च तक जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों को जारी आगमन पर वीजा (वीओए) निलंबित कर दिया है, जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है।
 
परामर्श में कहा गया है कि जिन लोगों के भारत की यात्रा करने के न टाल सकने वाले कारण हैं वे निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सम्पर्क कर सकते हैं। यह परामर्श निलंबन को तत्काल प्रभाव से लागू करता है।
 
कोरोना वायरस को लेकर उभरते वैश्चिक परिदृश्य को देखते हुए सरकार ने नया यात्रा परामर्श मंगलवार को जारी किया, जो पूर्व के सभी परामर्शों की जगह लेता है।
 
इससे पहले चीन के नागरिकों को पांच फरवरी या उससे पहले जारी नियमित (स्टिकर) वीजा या ई..वीजा को निलंबित किया गया था। यह अभी भी लागू रहेगा। जिन लोगों के भारत की यात्रा करने के न टाल सकने वाले कारण हैं वे निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सम्पर्क कर सकते हैं।
 
परामर्श में कहा गया है कि उन सभी विदेशी नागरिकों को जारी नियमित (स्टिकर) वीजा या ई..वीजा अब तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाते हैं जिन्होंने चीन, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान की एक फरवरी या उसके बाद यात्रा की है और जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख