Hanuman Chalisa

सराफा बाजार में क्यों पहुंच रहा है पुराना सोना..?

नृपेंद्र गुप्ता
बुधवार, 16 जून 2021 (16:08 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) काल के बाद जैसे ही बाजार खुले तो लोगों को उम्मीद थी कि उनके दिन बदलेंगे और बड़ी संख्‍या में लोग खरीदी करने बाजार में आएंगे। मोबाइल, कपड़े आदि कई दुकानों पर ग्राहक सामान खरीदने पहुंचे। बहरहाल हम बात कर रहे हैं एक ऐसे बाजार की जहां ग्राहक सामान खरीदने नहीं बल्कि पुराना सामान लेकर पहुंच रहे हैं।
 
ऐसा ही कुछ नजारा देश के ज्यादातर सराफा बाजारों में दिखाई दे रहा है। शादियों का सीजन चल रहा है और बाजार अभी कुछ ही दिन पहले खुले हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि लोग सोने के गहने खरीदने बाजार जरूर पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में लोग सराफा पहुंचे भी, लेकिन उनका उद्देश्य सोना खरीदना नहीं बल्कि बेचना था।
 
सराफा व्यापारी अजय नीमा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद बड़ी संख्या में सोना बेचने या गिरवी रखने बाजार आ रहे हैं। किसी को शादी-ब्याह के लिए पैसों की आवश्यकता है तो किसी को बिजली बिल या दुकान/मकान का किराया भरना है।
 
नीमा ने बताया कि इंदौर बाजार में आज सोना 49500 रुपए तोला और चांदी 71500 रुपए किलो है। ऐसा नहीं है कि लोग सिर्फ बेचने ही आ रहे हैं। कुछ लोग सोना खरीद भी रहे हैं, जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पुराने सोने को नई डिजाइन के हिसाब से तैयार करवा रहे हैं। बहरहाल सोना खरीदने वालों की संख्या बेचने वालों की तुलना में काफी कम है।
 
उन्होंने कहा कि फिलहाल जैसे ही लगनसरा का सीजन खत्म होगा बाजार फिर डाउन चला जाएगा। बारिश के चार माह काम कम रहता है। अब ग्राहकी त्योहारी सीजन में ही बढ़ने की उम्मीद है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख