युवा कांग्रेस ने तैयार किया 10 हजार 'Plasma donor' का डेटा

Webdunia
शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (16:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को कहा कि उसने देश में कोरोना महामारी के बढ़ने के मद्देनजर मरीजों की मदद करने के मकसद से 10 हजार 'प्लाज्मा डोनर' का डेटा तैयार किया है। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के मुताबिक इस डेटा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश हो रही है।
 
उल्लेखनीय है कि किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को वही व्यक्ति प्लाज्मा दे सकता है जो हाल ही में इस संक्रमण से उबरा हो। श्रीनिवास ने कहा कि हमने देशभर से 10 हजार ऐसे लोगों का डेटा एकत्र किया है जो प्लाज्मा डोनर हो सकते हैं। इनमें से कई हमारे कार्यकर्ता भी हैं। जरूरत पड़ने पर हम इन लोगों से संपर्क करते हैं और संबंधित मरीज के लिए प्लाज्मा का प्रबंध करते हैं।
 
दरअसल, युवा कांग्रेस ने कोविड मरीजों की मदद के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर 'एसओएसआईवाईसी' हैशटैग से अभियान चला रखा है। श्रीनिवास ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर युवा कांग्रेस मरीजों को ऑक्सीजन, प्लाज्मा, जरूरी इंजेक्शन और दूसरी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने का काम कर रही है। एक हफ्ते में 45 हजार से अधिक लोगों ने हमसे मदद के लिए कहा है। इनमें से बहुत लोगों की हमने मदद की है।

 
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल राजनीतिक दलों की ओर से अब तक आरोप-प्रत्यारोप के लिए होता रहा है। लेकिन हम इस मुश्किल के समय में लोगों की मदद के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। इसके जरिए हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचा पा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख