जालिम मुखिया गिरफ्तार, भारत में कोरोना संक्रमण फैलाने की रची थी साजिश

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (12:02 IST)
काठमांडू। नेपाल पुलिस ने जालिम मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने खूफिया सूचनाओं के बाद जालिम मुखिया को लेकर अलर्ट जारी किया था।

जालिम मुखिया को नेपाल में 24 तबलीगी जमातियों को छिपाने के आरोप में नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार जिन जमातियों को जालिम मुखिया ने छिपाकर रखा था, उनमें से 3 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
 
नेपाल के परसा जिले के सेरवा थानाक्षेत्र स्थित जगरनाथ पुर गांव का रहने वाला जालिम मुखिया हथियार और नकली भारतीय नोटों की तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहा है। इन मामलों में उसके खिलाफ चार्जशीट भी हो चुका है।
 
भारत में कोरोना फैलाने की साजिश :  खबरों के अनुसार तबलीगी जमात के कई लोग भारत में लॉकडाउन के बाद नेपाल चले गए थे। जालिम मुखिया इन जमातियों को भारत लौटने में अपने नेटवर्क के जरिए मदद कर रहा था। 
 
3 अप्रैल को सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिमी चंपारण के डीएम को गोपनीय पत्र लिखकर अलर्ट जारी किया था। पत्र के अनुसार जालिम मुखिया 40-50 कोरोना संक्रमित लोगों को नेपाल के रास्ते चोरी-छिपे भारत में घुसपैठ करा चुका है। 
 
छुपा रखे थे जमाती : दिल्ली के तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटे जालिम मुखिया ने भारतीय और विदेशी सहित 24 तबलीगी जमातियों को छपकैया वार्ड नंबर 2 की मस्जिद और यतीमखाना की मस्जिद में रखा था। नेपाली पुलिस ने इनकी जांच की, जिसमें 3 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  
 
खबरों के मुताबिक इन जमातियों में अधिकांश भारतीय, कुछ लोग इंडोनेशिया और कुछ पाकिस्तानी हैं। नेपाल के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार नेपाली जिला रौतहट, सप्तरी व सिराहा सहित कुल 349 जमाती थे। नेपाल के सुरक्षाकर्मी इनकी खौज कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख