भगवान से आगे किंग, 50वां वनडे शतक जड़कर कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (17:15 IST)
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने तीसरा शतक जड़कर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने एकदिवसीय करियर में 452 पारियों में 49 शतक जड़े थे। विराट कोहली ने यह कारनामा 479 वनडे पारी में किया।

विराट कोहली इससे पहले अपने जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर चुके थे। लेकिन आज मुंबई सचिन तेंदलुकर के घर में उन्हीं के सामने उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इसके अलावा विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक विशवकप रनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हुए एकदिवसीय विश्वकप में 673 रन बनाए थे। विराट ने यह रिकॉर्ड शतक जमाने से थोड़ा पहले तोड़ दिया।

इसी के साथ विराट कोहली ने किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 50 से अधिक के स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस विश्व कप में विराट का यह आठवां 50 से अधिक स्कोर है। इससे पहले सचिन ने 2003 विश्व कप में और शाकिब अल हसन ने 2019 में सात-सात बार 50 अधिक का स्कोर बना चुके है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का यह शतक इस वनडे विश्वकप में तीसरा शतक है। इससे पहले धर्मशाला में हुए मैच में विराट कोहली अपना शतक 5 रनों से चूक गए थे। उन्हें मैट हैनरी ने डीप में फिलिप्स द्वारा कैच करवाया था। इस बार विराट कोहली 117 रन बनाकर पवैलियन लौट गए।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ro-Ko को वनडे विश्वकप 27 तक रोकने के पक्ष में नहीं BCCI , अब क्या होगा

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक रही INDvsENG सीरीज (Video)

घर गिरवी रखकर एवरेस्ट पर चढ़ा, अफसरों की 'अनदेखी' से शीर्ष खेल पुरस्कार से चूका पर्वतारोही पाटीदार

Bazball भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज जिताने में अक्षम, मक्कलम ने माना

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख