एमवाय अस्पताल में बच्चा चोरी, नर्स बनकर महिला ने दिया अंजाम, CCTV में कैद

Webdunia
सोमवार, 16 नवंबर 2020 (16:00 IST)
इंदौर। नर्स के भेष में आई महिला द्वारा यहां शासकीय यशवंतराव चिकित्सालय (MYH) से 12 घंटे के नवजात बालक को चुराने का मामला सामने आया है। इस घटना के कुछ दृश्य अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
 
संयोगितागंज थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रानी भियाने नामक महिला ने एमवायएच में रविवार सुबह 5 बजे बालक को जन्म दिया था।
 
उन्होंने बताया कि नर्स के भेष में आई अज्ञात महिला रविवार शाम 6 बजे के आसपास जच्चा और उसके परिजनों को यह झांसा देकर बालक को अपने साथ ले गई कि नवजात की धड़कन धीमी पड़ गई है और वह उसे जांच के लिए ले जा रही है।
 
त्रिपाठी ने बताया कि घटना के धुंधले सीसीटीवी फुटेज में फर्जी नर्स एक अन्य महिला के साथ नवजात बच्चे को ले जाती नजर आ रही है। हमें लगता है कि फर्जी नर्स एमवायएच से अच्छे से परिचित है।
 
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फर्जी नर्स समेत दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। चुराए गए बच्चे के परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 363 (अपहरण) का मामला दर्ज किया गया है।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख