Publish Date: Mon, 21 Jun 2021 (15:43 IST)
Updated Date: Mon, 21 Jun 2021 (15:56 IST)
नागपुर। नागपुर के तहसीली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कोहराम मचाने वाली घटना में कथित तौर पर अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। यहां के एक आलोक मतुलकर नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, साली और उसकी सास का गला घोंटकर हत्या कर दी तथा उसने फांसी लगाने से पहले अपने बेटे और बेटी का तकिए से गला घोंट दिया।
सूत्रों के मुताबिक आलोक की अपनी साली से कुछ अनबन चल रही थी और इसी के चलते दोनों के बीच अकसर जुबानी जंग हो जाती थी। इस पर उसने गुस्से में आकर अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी और रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त अमितेश कुमार, पुलिस उपायुक्त जोन 3 लोहित मटानी और पुलिस निरीक्षक तहसील जयेश भंडारकर ने घटनास्थलका दौरा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच जारी है।