Hanuman Chalisa

आपसी विवाद के बाद बिहार में जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या की

मामूली बात पर हाथापाई के बाद हत्या कर दी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 6 मार्च 2024 (05:00 IST)
Prisoner murdered in jail in Bihar : बिहार के वैशाली जिले की एक जेल में मंगलवार को एक कैदी (prisoner) ने दूसरे कैदी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या (murdered) कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने हाजीपुर (बिहार) में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह घटना मंगलवार दोपहर जेल परिसर में हुई।

ALSO READ: इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या में शामिल 2 आरोपी गोवा में गिरफ्तार
 
मामूली बात पर हाथापाई के बाद हत्या कर दी : जेल प्रशासन के मुताबिक यह घटना उस समय हुई, जब दोनों कैदी किसी काम में व्यस्त थे। जेल अधिकारियों के मुताबिक कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी मामूली बात पर हाथापाई हो गई, इसके बाद आरोपी ने हत्या के एक मामले में विचाराधीन कैदी अशोक कुमार पर किसी तेज धार वस्तु से हमला कर दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।

ALSO READ: कौन है कपिल सांगवान जिसने इनेलो नेता की हत्या की ली जिम्मेदारी
 
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा : उन्होंने कहा कि जेल कर्मचारियों ने बताया कि अन्य अधिकारियों के वहां पहुंचने से पहले ही अशोक कुमार की मौत हो गई। आरोपी पर भी हत्या के एक मामले में मुकदमा चल रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया। एसपी ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा की जा रही है। घटना का सही कारण न्यायिक जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। (भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

अगला लेख