Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सहेली ने डीजे पार्टी में आरोपियों से मिलवाया, चलती कार में मॉडल से बलात्कार

हमें फॉलो करें सहेली ने डीजे पार्टी में आरोपियों से मिलवाया, चलती कार में मॉडल से बलात्कार
, शनिवार, 19 नवंबर 2022 (09:48 IST)
कोच्चि। केरल के कोच्चि में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 4 लोगों ने चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल से बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
 
पुलिस के मुताबिक कोडुंगल्लूर के 3 लोगों ने गुरुवार रात अपने वाहन में कासरगोड की रहने वाली लड़की का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता को उसकी एक राजस्थानी महिला मित्र ने एक डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था और इन लोगों से उसका परिचय कराया था।
 
बाद में शराब के नशे में धुत होने के बाद आरोपी मॉडल को अपने वाहन में ले गए और उसके साथ 'सामूहिक दुष्कर्म' किया। अपराध करने के बाद, लोगों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया।
 
यह मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पीड़िता को उसकी साथी ने आज सुबह भर्ती कराया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावरकर विवाद पर फडणवीस का राहुल को जवाब, महात्मा गांधी ने भी लिखे थे ऐसे पत्र