Hanuman Chalisa

शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, 40 हजार रुपए में बेचा

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (09:36 IST)
बांदा (उप्र)। बांदा से सटे महोबा जिले में एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर एक युवती का अपहरण करने के बाद उसका शारीरिक शोषण करके उसे 40 हजार रुपए में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है।


पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र दुबे ने शुक्रवार को यहां बताया कि महोबा जिला मुख्यालय के एक मुहल्ले की 22 साल की युवती का फारुक नामक युवक ने शादी का झांसा देकर 6 माह पूर्व अपहरण कर लिया था और अपने साथी वीरू के साथ मिलकर 4 दिन उसे कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बेलाताल कस्बे में बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बाद में फारुक, वीरू और उनके एक अन्य साथी विमलेश ने उसे झांसी जिले के मऊरानीपुर स्थित सोनापुर गांव के एक युवक को 40 हजार रुपए में बेच दिया। तीनों आरोपी युवती को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलना चाह रहे थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने गुरुवार को उसे मुक्त करा लिया और विमलेश को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी फारुक और उसका साथी वीरू फरार हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने बताया कि 6 माह पूर्व लड़की के परिजनों ने फारुक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अब लड़की बरामद हो गई है, जो तथ्य सामने आएंगे, उनके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख