Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 साल की भानजी से मामा की दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Advertiesment
crime news
जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में वांछित 55 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जीशान पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस और अपराध शाखा के संयुक्त अभियान के दौरान उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ALSO READ: TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे
पुलिस के मुताबिक आरोपी जीशान ने अपनी सगी भानजी को अपने कमरे पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को कंधे पर उठाकर शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की 80 फुट रोड पर एक कार के नीचे फेंक दिया और फरार हो गया।
ALSO READ: Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश
पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। दो दिन पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी सामने आई, जब वह दिल्ली से भागने की कोशिश कर रहा था। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि वह लोनी के बंथला नहर के पास किसी से मिलने वाला है। पुलिस और अपराध शाखा के संयुक्त अभियान के दौरान उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटे के सामने की थी पिता की खौफनाक हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, आरोपियों ने नशे में की थी हत्‍या