मुंबई में युवती से सामूहिक बलात्कार, 3 नाबालिग हिरासत में लिए गए

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (22:43 IST)
मुंबई। मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी में शनिवार सुबह एक युवती के साथ 4 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में संलिप्त तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है और चौथे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मैटी रोड स्थित एक झुग्गी बस्ती में हुई। उन्होंने कहा कि 19 वर्षीय महिला कुछ ‘कैटरर्स’ के साथ कार्य करती है और काम पर से लौट रही थी, जिस दौरान यह घटना हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस के कम से कम 10 दलों को वज्रेश्वरी, मुंब्रा, वाशी, बेलापुर, वडाला, सीएसएमटी, एलटी मार्ग, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी की मदद से दो नाबालिगों को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे आज दोपहर ट्रेन से उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि उन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और नाबालिग आरोपी के बारे में जानकारी मिली और उसे भी पकड़ लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख