आतंकवाद विरोध दिवस 2024 : जानें राजीव गांधी के बलिदान के बारे में

WD Feature Desk
मंगलवार, 21 मई 2024 (13:45 IST)
rajiv gandhi
Highlights : 
 
राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को।  
राजीव गांधी बलिदान दिवस आज।  
आज 21 मई आतंकवाद विरोध दिवस।  

ALSO READ: 21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य
 
Anti Terrorism Day : आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि  है। हर साल उन्हीं की याद में  21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। 
 
21 मई सन 1991 यानि इसी दिन लिट्‍टे आतंकवादियों द्वारा राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्री पेरुंबुदूर में हत्या कर दी थी। तब जब राजीव गांधी चुनाव प्रचार के सिलसिले में श्री पेरुंबुदूर गए हुए थे।
 
विश्व के लोकतंत्र के इतिहास में राजीव गांधी सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। उसी दिन राष्ट्र के नाम रेडियो और टेलीविजन पर संदेश दिया। राजीव जी ने  21वीं सदी का आधुनिक भारत बनाने पर भी जोर दिया। वे बहुत ही उदार व्यक्ति थे। जब 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा जी की हत्या हुई, तब उनकी मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधे पर आ गई थी, जिसकी वजह से ही वे राजनीति में आए। 
 
जब राजीव गांधी एक आमसभा को संबोधित करने जा रहे थे तभी उनका स्वागत करने के लिए बहुत सारे प्रशंसक उन्हें रास्ते में रोक कर फूलों की माला पहना रहे थे, तभी  लिट्टे के आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 
 
और इस तरह श्री पेरंबदुर में लिट्‍टे द्वारा 21 मई 1991 के दिन किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव जी की हत्या हो गई और पूरा भारत इस गहरे आघात में डूब गया। इसी वजह से राजीव गांधी के सम्मान और उनके श्रद्धांजलि स्वरूप 21 मई का दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय हितों को लेकर जागरूकता बढ़ाना, प्रतिकूल प्रभावों को दूर करना और आतंकवाद के कारण होने वाली परेशानियों से आम जनता की रक्षा करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

दवा खिलाने के बाद बच्चा कर दे अगर उल्टी, तो क्या दोबारा दवा देना है सही

इन फलों के छिलकों को फेंकने के बजाए बनाएं शानदार हेअर टॉनिक, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

बच्चे कर रहे हैं एग्जाम की तैयारी तो मेमोरी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये सुपर फूड

अगला लेख