'आप' के सर्वेक्षण में पार्टी को 51 सीटें

Webdunia
गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (00:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से दो दिन पहले आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपने एक सर्वेक्षण में खुद को 51 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, वहीं भाजपा को 15 और कांग्रेस को केवल चार सीटें मिलने की संभावना जताई है।
आप के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के नतीजों को जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र यादव ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी के 53 प्रतिशत मतदाता केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं जबकि इस पद के लिए किरण बेदी केवल 34 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।
 
उन्होंने कहा कि आप को 46 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है जबकि भाजपा को 33 प्रतिशत एवं कांग्रेस को 11 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।
 
स्वयं भी चुनाव विश्लेषक रहे यादव ने कहा कि बुरी से बुरी स्थिति में उनकी पार्टी को कम से कम 44 सीटें मिलेंगी और सर्वश्रेष्ठ परिस्थिति में पार्टी को 57 तक सीटें मिल सकती हैं।
 
सर्वेक्षण की पद्धति के बारे में बताते हुए उन्होंने दावा किया कि राजधानी में आप की लहर चल रही है। यह सर्वे 31 जनवरी और एक फरवरी को किया गया, जिसमें 35 विधानसभा क्षेत्रों के 3,188 मतदाताओं से बात की गई।
 
आप का यह आंतरिक सर्वेक्षण चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले आया है। कल इंडिया टुडे-सिसेरो के सर्वेक्षण में आप को 38 से 46, भाजपा को 19 से 25 जबकि कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।
 
वहीं अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ के ‘पोल ऑफ पोल्स’ में पांच सर्वेक्षणों के नतीजों के आधार पर 70 सदस्यीय विधानसभा में आप को 34, भाजपा को 32 और कांग्रेस को चार सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान-इजराइल में 5वें दिन भी घमासान, तेहरान में मौजूद 10 हजार भारतीयों के लिए एडवाइजरी

प्रेमी के सामने 10 लोगों ने किया समुद्र तट पर 20 साल की युवती से गैंगरेप

भारत को अरब नहीं बनने देंगे, IAS अफसर नियाज खान का विवादित ट्वीट, अरब को भारत के मुसलमानों से लेना देना नहीं

Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, जानिए क्या है देश में बारिश का हाल?