सर्वेक्षण में भाजपा को दिल्ली में पूर्ण बहुमत

Webdunia
गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (23:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को 36 सीटें मिलने की संभावना है, जो 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पूर्ण बहुमत है। 'द वीक-आईएमआरबी' की तरफ से जारी ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को 29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
वोट फीसदी को लेकर दोनों विपक्षी पार्टियों में कड़ी टक्कर बताई गई है और दोनों के बीच केवल 1.56 फीसदी मतों का अंतर है। सात फरवरी को होने वाले चुनावों से करीब दो हफ्ते पहले कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा 39 फीसदी मतदाताओं की पसंद है।
 
इसने कहा कि कांग्रेस फिर हाशिए पर जाने वाली है और उसे केवल चार सीटें हासिल होंगी जबकि दिसम्बर 2013 में हुए चुनावों में उसे आठ सीटें मिली थीं, तब भाजपा और आप ने क्रमश: 32 और 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
 
आप के अरविंद केजरीवाल और भाजपा के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के बीच मुख्यमंत्री पद की सीट के लिए कड़ी टक्कर है। केजरीवाल जहां इस पद के लिए 40 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं, वहीं बेदी 39 फीसदी मतदाताओं की।
 
सर्वेक्षण में आप नेता अरविंद केजरीवाल, बेदी और मनीष सिसोदिया को उनके विधानसभा क्षेत्र क्रमश: नई दिल्ली, कृष्णा नगर और पटपड़गंज में स्पष्ट बढ़त दी गई है।
 
सर्वेक्षण में बताया गया है कि कांग्रेस की तरफ से चुनावों का जिम्मा संभाल रहे अजय माकन सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और आप दोनों से पीछे चल रहे हैं और केवल 11 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्‍वदेशी युद्धपोत 'अर्नाला', दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए बनेगा चुनौती

Gold Price : इजराइल-ईरान तनाव बढ़ने से चांदी नई ऊंचाई पर, सोने में भी 540 रुपए की तेजी

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

Coronavirus : महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना, 61 नए मरीज आए सामने

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी