दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ मतदान, अब परिणामों का इंतजार...

Webdunia
शनिवार, 7 फ़रवरी 2015 (19:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को मतदाताओं ने भारी मतदान कर पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मतदान के बाद दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब सभी को 10 तारीख का इंतजार है जब दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।
 





* दिल्ली में मतदान का टूटा रिकॉर्ड। शाम छह बजे तक लगभग 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
* केजरीवाल का ट्वीट- हमने ईमानदारी से काम किया, फल देना ईश्वर के हाथ में।
*  कई मतदान केंद्रों पर अब भी लगी कतार, कतार में लगे लोग ही कर सकते हैं मतदान।

* टूट सकता है रिकॉर्ड, 2013 में हुआ था 63 फीसदी मतदान।
* दिल्ली में वोटिंग का समय खत्म।
* पांच बजे तक 63 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान।
* दिल्ली में दोपहर चार बजे तक 55.68 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट।
* दोपपहर 3:45 बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ।
* अमित शाह ने कहा बीजेपी जीतेगी, जनता वोट देने के लिए निकली। अमित शाह ने यह बात बीजेपी दफ्तर में कही।

* प्रियंका और राबर्ट वॉड्रा वोट डालने पहुंचे।

* दक्षिण दिल्ली में 1 बजे तक 38 फीसदी मतदान। उत्तर दिल्ली में 37 फीसदी मतदान। सेंट्रल दिल्ली में 32 फीसदी वोटिंग। नई दिल्ली में 33 फीसदी मतदान। 
* दिल्ली में मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। लोगों को वोट डालने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
* दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक करीब 36 फीसदी वोटिंग। 
* आम आदमी पार्टी ने किरण बेदी की शिकायत चुनाव आयोग से की। बेदी पर वोटिंग के दौरान चुनाव प्रचार का आरोप।
* किरण बेदी ने आरोप लगाया कि दूसरी पार्टियां गरीबों के वोट 300 रुपए में खरीद रही हैं। अपने आरोप की पुष्टि के लिए उन्होंने एक महिला से मीडिया की बातचीत भी करवाई। 
 
* नई दिल्ली से बीजेपी कैंडिडेट नूपुर शर्मा का आरोप- AAP कार्यकर्ताओं ने उनके और उनके साथ चल रही लड़कियों के साथ प्रिंसेस पार्क में धक्कामुक्की की। तिलक मार्ग पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

* सुबह 12 बजे तक दिल्ली में 24 फीसदी वोटिंग

* कृष्‍णानगर में किरण बेदी दौड़ दौड़ पर बूथों का दौरा कर रही हैं। जब मीडिया ने उनसे इस दौड़ पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की दौड़ है। अरविन्द केजरीवाल पीछे छूट गए हैं।

* किरण बेदी ने कहा कि आप आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता झुग्गी में पहुंच कर मतदाताओं को धमका रहे हैं।

* किरण बेदी का 'आप' को धमकाने का आरोप। किरण बेदी ने मीडिया को एक रिकार्डिंग दिखा रही है जिसमें एक महिला 'आप' पर आरोप लगा रही है कि उनके कुछ कार्यकर्ता उनको धमकाने आए थे।

* मशीन करीब एक घंटे से खराब है। लाइन में खड़े लोग कर रहे हैं वोट डालने का इंतजार।
* देवली विधानसभा के 136 पोलिंग बूथ की EVM मशीन खराब।

* 11 बजे तक 19 फीसदी वोटिंग हुई
* 10 बजे तक 9.25 फीसदी मतदान।

* किरण बेदी ने कहा, हम ठोस जीत की ओर बढ़ रहे हैं। लोगों को शराब और तीन-तीन सौ रुपए दे रहे हैं। बच्चियां ये कह रही हैं, क्या इनकी कीमत 300 रुपए है?

* 'आप' पर किरण का आरोप शराब और पैसे दोनों बांटे गए हैं।

* सफेदा बस्ती के वोटरों ने लगाया आप पर आरोप- वोट नहीं देंगे तो बम गिरा देंगे। आप ने आरोपों से इनकार किया।

* कृष्णानगर के सफेदा बस्ती इलाके के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। लोगों ने आप पर धमकाने का भी आरोप लगाया। किरण बेदी के पहुंचने पर की शिकायत। लोगों के बीच एक शख्स ने तो यहां तक कहा कि हमें धमकी दी गई है कि यदि आपने आप को वोट नहीं डाला तो बम गिरा देंगे।
 
* कृष्णा नगर के वोटरों का आरोप आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया तो बम गिरा देंगे।
 
लोगों ने किरण से शिकायत कि की आप ने धमकी दी है कि 'आप' को वोट नहीं दिया तो बम गिरा देंगे।
* आप पार्टी को वोट नहीं देने पर लोगों को दी धमकी 
* किरण बेदी से लोगों ने की 'आप' पार्टी की शिकायत। कुछ लोगों ने पैसों का लालच देने की शिकायत भी की।  
 
* वोट डालने के बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कल रात को जिस पार्टी ने शराब बांटा है उस पार्टी को बिल्कुल वोट न दें।
* राहुल के चचेरे भाई और भाजपा नेता वरुण गांधी ने मध्य दिल्ली के निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह पूछे जाने पर कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनमत संग्रह है तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
* कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना वोट डाला
* आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला

* नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी की उम्मीदवार नूपुर शर्मा ने किया मतदान

 
*कृष्णा नगर में हम आराम से जीतेंगे, यहां से दिल्ली को सीएम मिलेगा: हर्षवर्धन
*मैंने अपना फैसला सुना दिया है, हम आप को सपोर्ट नहीं करेंगे: अजय माकन
 
* अरविंद केजरीवाल बीके दत्त कॉलोनी मतदान केंद्र पर करेंगे वोट।

* आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने वोट डाला। पांडवनगर मतदान केंद्र पर परिवार सहित वोट डालने पहुंचे सिसोदिया। वोट डालने के बाद आज तक से खास बतचीत में सिसोदिया ने कहा कि इस बार जनता पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

* राहुल गांधी वोट डालने पहुंचे। उनके साथ नई दिल्ली सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार किरण वालिया और अरविंदर सिंह लवली हैं।
 
* अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को अपना वोटर कार्ड बताया।
 
* सुबह 9 बजे तक 5.64 प्रतिशत वोटिंग

* किरण ने कहा कि मैं कार्य के प्रति समर्पण के लिए आईं हूं मान या अपमान के लिए नहीं। 
* भाजपा की मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण ने कहा कि मैं बिना थके काम कर सकती हूं।
* किरण बेदी अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर पहुंची। किरण ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा समाज की सुरक्षा और देश की सुरक्षा है। किरण ने कहा कि आज कामयाबी का दिन है। 

* अरविन्द केजरीवाल भी अपने गाजियाबाद निवास स्थान से वोट डालने के लिए निकले। अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

* सोनिया गांधी भी वोट देने के लिए पहुंची। सोनिया ने कहा कि जनता जो चाहेगी वही होगा।

* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के मतदाताओं से, विशेषकर युवाओं से रिकार्ड संख्या में मतदान करने को कहा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में आज मतदान हो रहा है, मतदाताओं से अपील है कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकले और मतदान करें।’

दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित भी वोट डालने पहुंची।

* डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपना वोट डाला। वे अपने परिवार के सात वोट डालने पहुंचे। हर्षवर्धन ने कहा वोट जरूर दें। हर्षवर्धन पहले कृष्णानगर के विधायक थे और यहीं से वे सांसद हैं।

* राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में वोट डालने पहुंची। यहां से उनके सामने आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं। पहले भी सौरव यहीं से चुनाव जीते थे। शर्मिष्ठा ने मीडिया से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं ही चुनाव जीत रही हूं।

* वोट डालने के बाद किरण बेदी अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर के लिए रवाना।

* उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी वोट डाला।

* किरण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी से विकास मिलेगा और मेरे से सुरक्षा। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आपको विकास देंगे और मैं आपको सुरक्षा दूंगी।

* किरण बेदी ने अपना वोट डाला। उन्होंने विजयी मुद्रा में हाथ दिखाया। किरण बेदी को देखने अपार भीड़ मौजूद

* किरण बेदी ने कहा कि आज दिल्लीवासियों को यह फैसला करना है कि उनको कैसी दिल्ली चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा करना है, एक स्वच्छ दिल्ली बनाना है।  
* मालवीय नगर में उदरा पार्क में किरण बेदी वोट डालने पहुंची।
 
* आठ बजने के साथ ही विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग के लिए लोगों की लंबी कतार

* आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की लोगों से नहा-धोकर वोट डालने की अपील।

* किरण बेदी ने अपने घर पर मतदान से पहले सुबह सूर्य को चल चढ़ाया और चिड़ियों को दाना डाला।

*आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इसी सीट से करीब 26,000 वोट से हराया था। वहीं भाजपा की तरफ से पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर से चुनाव लड़ रही हैं। पहले इस सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन ने भारती बहुमतों से चुनाव जीता था।
 
* दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
 
* कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से केवल 19 महिलाएं हैं।  कुल 12,777 पोलिंग बूथ में से 741 संवेदशनशील और 191 अतिसंवेदन शील हैं। दिल्ली में चुनाव के लिए करीब 95 हजार सरकारी अधिकारी लगाए गए हैं।
 
* दिल्ली के 1 करोड़ 33 लाख मतदाता है।  इनमें 73,89,089 पुरुष मतदाता और 59,19,127 महिला मतदाता हैं, जबकि 862 'थर्ड जेंडर (किन्नर)' मतदाता हैं। 
 
*चुनाव के चलते पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगी दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को पूरी दिल्ली में तैनात किया जाएगा।
 
* चुनाव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो सर्विस का समय बढ़ाया, कल सुबह 4 बजे से ही दिल्ली मेट्रो दौड़ेगी।
 
गौरतलब है कि दिल्ली में 7 फरवरी को मतदान के बाद 10 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। साल 2013 में दिल्ली में हुए विधानसभा  चुनाव में भाजपा को 32, आप को 28, कांग्रेस को 8 और अन्य के खाते में 2 सीटें गई थीं। उस समय कांग्रेस के समर्थन से आप ने सरकार ने बनाई थी जो 49 दिनों तक चली और फिर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में बाद में नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा जहां उनको मुंह की खानी पड़ी।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवात दाना से बंगाल में तबाही, भारी बारिश और तेज हवाओं ने ली 4 की जान

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित इनामी गैंगस्टर के पैर में मारी गोली, हुआ गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला