डेरा सच्चा सौदा का भाजपा को समर्थन

Webdunia
गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (11:36 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने सात फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
 
डेरा की राजनीतिक मामलों की इकाई के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि डेरा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या यह समर्थन अकाली दल के उम्मीदवारों के लिए भी है, उन्होंने ‘हां’ में उत्तर दिया।
 
दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में बड़ी संख्या में अनुयायी रखने वाले डेरा का दावा है कि दिल्ली में उसके करीब 20 लाख अनुयायी हैं जिनमें से 12 लाख मतदाता हैं।
 
डेरा ने पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का समर्थन करने की घोषणा की थी और पार्टी राज्य में पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने में सफल हुई थी।
 
डेरा की राजनीतिक इकाई (दिल्ली इकाई) के उपाध्यक्ष अमनदीप इंसां ने कहा कि आज की घोषणा डेरा की राजनीतिक इकाई ने की, जिसमें 15 सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में डेरा के लगभग 20 लाख अनुयायी हैं और उनसे चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने को कहा गया है।
 
अमनदीप ने कहा, 'गुरमीत राम रहीम सिंह देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान, कन्या भ्रूण हत्या और मादक पदाथरें के खिलाफ अभियान जैसी पहलों से प्रभावित हैं।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान-इजराइल में 5वें दिन भी घमासान, तेहरान में मौजूद 10 हजार भारतीयों के लिए एडवाइजरी

प्रेमी के सामने 10 लोगों ने किया समुद्र तट पर 20 साल की युवती से गैंगरेप

भारत को अरब नहीं बनने देंगे, IAS अफसर नियाज खान का विवादित ट्वीट, अरब को भारत के मुसलमानों से लेना देना नहीं

Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, जानिए क्या है देश में बारिश का हाल?