Hanuman Chalisa

कृष्णा तीरथ : प्रोफाइल

Webdunia
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस की कद्दावर नेता कृष्णा तीरथ पार्टी को झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गईं। 2015 के चुनावों में वे भाजपा के टिकट पर पटेल नगर से खड़ी हुई हैं। कृष्णा तीरथ 1984 में पहली बार विधायक चुनी गई थीं। तीरथ शीला सरकार में सोशल वेलफेयर मंत्री रही हैं। बाद में शीला दीक्षित से मतभेद के चलते उन्हें मंत्री पद से हटाकर दिल्ली विधानसभा का उप सभापति बनाया गया।

 
लोकसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस की तरफ से लड़ते हुए भाजपा को दो बार पटखनी दी। 2004 में उन्होंने भाजपा की अनीता आर्या को हराकर लोकसभा की सदस्य बनीं, वहीं 2009 में वे एक बार फिर से भाजपा की ही मीरा कांवरिया को हराकर सांसद चुनी गईं।  

कृष्णा तीरथ मनमोहन सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। कृष्णा तीरथ का विवादों से भी नाता रहा है। तीरथ पर अपनी मंत्री पद का दुरुपयोग के भी आरोप लगते रहे हैं। 2010 में सरकार की ओर से एक अखबारों में पूरे पेज एक विज्ञापन छपा जिसमें पाकिस्तान के पूर्व एयर चीफ मार्शल तनवीर महमूद अहमद के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और सोनिया गांधी की तस्वीर छपी।

हालांकि इस विज्ञापन के छपने के बाद पहले तो तीरथ ने गलती मानने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में उन्होंने इस विज्ञापन के छपने पर मांफी मांगते हुए इसकी जांच के आदेश दिया था। तीरथ पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी यश्वी तीरथ को दूरदर्शन में एंकर के तौर पर शामिल किए जाने की सिफारिश की थी। इसे सेंट्रल ट्रिब्यूनल ने रद्द कर दिया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने