Hanuman Chalisa

शांति भूषण ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना

Webdunia
बुधवार, 11 फ़रवरी 2015 (23:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जबर्दस्त जीत के बीच पार्टी के संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने बुधवार को एक बार फिर केजरीवाल पर निशाना साधा और उन पर ‘दागदार’ धन स्वीकार करने तथा ऐसे लोगों को टिकट देने का आरोप लगाया, जो वोट खरीदने को तैयार थे।
शांति भूषण ने आरोप लगाया कि आप प्रमुख ने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों को दरकिनार कर दिया। उन्होंने इसके साथ ही पार्टी से सुधार लाने और स्वच्छ राजनीति की राह पर लौटने को कहा।
 
भूषण ने अपने ब्लॉग में लिखा, उन्होंने काफी संख्या में ऐसे लोगों को टिकट दिया जिन्होंने ऐसे माध्यम से काफी धन एकत्र किया जो सवालों में रहा। वे धन एवं शराब बांटकर वोट खरीदने को तैयार थे। 
 
उन्होंने कहा, केजरीवाल ने दागदार धन भी स्वीकार किया और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों को छोड़ दिया। बाद में उन्‍होंने कहा कि वे चुनाव में पार्टी की जबर्दस्त जीत से खुश नहीं हैं, क्योंकि मतदाताओं ने आरोपों पर ध्यान नहीं दिया। 
 
उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सुधार लाना और पूरी तरह से स्वच्छ राजनीति की राह पर लौटना जरूरी है। साथ ही भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि ऐसे 15-20 लोगों को मंत्री नहीं बनाएं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल