दिल्ली चुनाव : सर्वे में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत

Webdunia
शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015 (12:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले आए एक नए सर्वेक्षण में भाजपा को 41-45 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इसमें आम आदमी पार्टी को दूसरे स्थान पर बताया गया है।
 
‘रिसर्च एंड डेवलमपेंट इनीशिएटिव’ के सर्वेक्षण के अनुसार 70 सदस्यीय विधानसभा में आप को 21-25 सीटें मिल सकती हैं।
 
इसके अनुसार भाजपा को 41 फीसदी और आप को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 0-4 सीटें और 12 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह सर्वेक्षण जनवरी के आखिरी सप्ताह में किया गया।
 
साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 33 फीसदी वोट एवं 31 सीटें, आप को 28 सीटें और एवं 29 फीसदी वोट तथा कांग्रेस को 25 फीसदी वोट एवं 8 सीटें मिली थीं।
 
इस सर्वेक्षण में किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बताया गया। उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर 46 फीसदी, आप के अरविंद केजरीवाल को 40 और कांग्रेस के अजय माकन को 12 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

लोकसभा में पेश हुआ ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, जानिए क्या है इस बिल में खास?

अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका, रूस ने कहा- भारतीय सामान का Russia में स्वागत है

एकतरफा इश्‍क में विलेन बना स्‍टूडेंड, नरसिंहपुर में टीचर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, स्‍कूलों में सुरक्षा पर उठे सवाल

नासा के वेब टेलीस्कोप ने यूरेनस की कक्षा में एक नया खोजा लघु चंद्रमा

उपराष्ट्रपति चुनाव : राधाकृष्णन ने 4 सेट में दाखिल किया नामांकन, यह 4 दिग्गज बने प्रस्तावक