दिल्ली में 111 वर्षीय महिला मतदाता ने की मतदान की अपील

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (17:13 IST)
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में 111 साल की दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता कलीतारा मंडल ने शनिवार को मतदान किया और सभी मतदाताओं से घरों से बाहर निकल पूरे उत्साह के साथ वोट डालने की अपील की।

कलीतारा मंडल अपने पुत्र, पोते और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के सीआर पार्क स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचीं। मतदान करके निकली कलीतारा मंडल ने कहा कि लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

मंडल का जन्म अविभाजित भारत के बारीसाल (अब बंगलादेश में है) में 1908 में हुआ था। उन्होंने भारत के लगभग सभी चुनावों में हिस्सा लिया है। दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 132 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं जिनमें 68 पुरुष और 64 महिलाएं हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

Gold ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी के दाम भी 1 लाख के पार

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

अगला लेख