Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi Assembly election results 2020: अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 70000 वोटों से हराकर जीती ओखला सीट

हमें फॉलो करें Delhi Assembly election results 2020: अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 70000 वोटों से हराकर जीती ओखला सीट
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (20:30 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार को यहां चल रही मतगणना में अब तक 46 सीटें जीत चुकी है और ताजा रूझानों के मुताबिक 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा जैसे पार्टी के अन्य प्रमुख चेहरे भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विजयी घोषित किए गए हैं। आप के अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को हराकर ओखला सीट जीत ली।
 
भाजपा ने 5 सीटें जीती है और वह 3 अन्य सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। भगवा दल में शामिल हुए आप के बागी नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार अखिलेशपति त्रिपाठी से करारी शिकस्त मिली है।
 
आप सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार रवीन्द्र सिंह नेगी को तीन हजार से अधिक मतों से पराजित किया। हालांकि, वे शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे थे।
 
आप के अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को हराकर ओखला सीट जीत ली। शाहीन बाग और जामिया नगर इसी निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं। शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बन गया है।
 
खान ने 70,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। नए नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के दौर से गुजरे सीलमपुर में आप के अब्दुल रहमान ने भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा को हराया।
 
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारे गए आप उम्मीदवार राघव चड्ढा ने भी भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी सरदार आरपी सिंह को पराजित किया है।
 
आप नेता आतिशी ने कालकाजी सीट पर जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारियों के अनुसार उनके प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार धर्मबीर सिंह ने आरोप लगाया कि ईवीएम के साथ कुछ मुद्दे थे और उन्होंने मतों की फिर से गिनती कराने की मांग की है।
 
आप सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी संतलाल को हराकर जीत हासिल की है। आप के एसके बग्गा ने कृष्णा नगर सीट से जीत दर्ज की है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के अनिल गोयल से था।
 
त्रिनगर और शालीमार बाग सीटें भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं। आप प्रत्याशी प्रीति तोमर ने त्रिनगर और बंदना कुमारी ने शालीमार बाग सीट जीती है।
 
आप के कुलदीप कुमार ने कोंडली सीट भाजपा के राजकुमार को हराकर जीती। सुल्तानपुर माजरा से आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंदर चावड़िया को पराजित किया।
 
आप के मोहिंदर गोयल ने रिठाला सीट पर भाजपा के मनीष चौधरी को हराया जबकि जंगपुरा सीट पर आप के प्रवीण कुमार ने भाजपा के इम्प्रीत सिंह बख्शी को पराजित किया।
 
आप के प्रकाश जरवाल ने देवली सीट पर भाजपा के अरविंद कुमार को हराया। आप के ही नरेश बालियान ने भाजपा के कृष्ण गहलोत को परास्त कर उत्तम नगर सीट पर जीत दर्ज की।
 
शकूरबस्ती में आप के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन ने डॉ. एससी वत्स को हराकर जीत हासिल की। जैन शुरुआती रूझानों में वत्स से पीछे चल रहे थे। आप के राजेश गुप्ता वजीरपुर सीट पर भाजपा के महेंद्र नागपाल को हराकर विजयी रहे।
 
आप के सुरेंद्र कुमार ने गोकुलपुर सीट पर भाजपा के रंजीत सिंह को हराया। आप के रघुविंदर शौकीन ने भाजपा की सुमन लता को हराकर नांगलोई जाट सीट जीत ली। आप के अजय दत्त ने अंबेडकर नगर सीट पर भाजपा के खुशीराम चूनर को हराया।
 
आप के राम सिंह नेताजी ने बदरपुर सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी को हराया। भाजपा के अजय महावर ने आप के श्रीदत्त शर्मा को 27 हजार मतों के अंतर से हराकर घोण्डा सीट जीती है। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Assembly Election Results 2020 : प्रचंड बहुमत के साथ ‘आम आदमी’ ने दिल्ली में फिर से की वापसी