Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Assembly Election Results 2020 : 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं अरविंद केजरीवाल, PM मोदी ने दी जीत की बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi Assembly Election Results 2020 : 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं अरविंद केजरीवाल, PM मोदी ने दी जीत की बधाई
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (19:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी। खबरों के अनुसार अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
webdunia
मोदी ने ट्वीट किया- 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
 
राहुल गांधी ने दी बधाई : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारी जीत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को शुभकामनाएं दी हैं। गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में विजय के लिए केजरीवाल और आप पार्टी को बधाई।
 
विधानसभा चुनावों में आप पार्टी को 62 सीटों के साथ भारी जीत मिलती दिखाई दे रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को इन चुनावों में कोई सीट नहीं मिल रही है जबकि उसने 66 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटें राष्ट्रीय जनता दल को दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नजरिया: केजरीवाल की जीत को ‘मुफ्तखोरी’ की जीत बताना जनादेश का अपमान