Dharma Sangrah

दिल्ली चुनाव : शाह बोले- 56 साल के जीवन में नहीं देखा अरविंद केजरीवाल से बड़ा झूठा

Webdunia
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (12:22 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 'बड़ा झूठा' अपनी जिंदगी में नहीं देखा।
 
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल से पूछा कि क्या वे जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाजत देंगे?
 
भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोला था कि वे सरकारी घर या कार नहीं लेंगे। लेकिन अब उनके पास बंगला और कार दोनों हैं। मैंने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखा।
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में केजरीवाल की उपलब्धियों पर सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के सांसदों ने आप सरकार के झूठे दावों का पर्दाफाश किया तो इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया कि हम (भाजपा) दिल्ली का अपमान कर रहे हैं।
 
शाह ने पूछा कि केजरीवालजी, क्या आप इंदिरा गांधी की तरह महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिराजी कहा करती थीं कि 'इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा'। केजरीवाल भी समझते हैं कि 'केजरीवाल इज दिल्ली एंड दिल्ली इज केजरीवाल'।
 
शाह ने फरवरी 2016 में जेएनयू में 'टुकड़े-टुकड़े' नारे लगाने वालों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति नहीं देने के लिए केजरीवाल पर हमला बोलते कहा कि (ईवीएम का) का बटन इतनी जोर से दबाओ कि उसका करंट शाहीन बाग में महसूस हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

आसमान में नई ऊंचाइयां छू रहा यूपी, हवाई यात्री और कार्गो ट्रैफिक में रिकॉर्ड वृद्धि

गुरु परंपरा ने भारत को दिया त्याग और बलिदान का संदेश : CM योगी

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

भारत के लिए OpenAI का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से एक साल तक फ्री मिलेगा ChatGPT Go

अगला लेख