Hanuman Chalisa

दिल्ली की जनता तय करेगी कि मैं आतंकवादी हूं या उनका बेटा : केजरीवाल

Webdunia
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (15:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के उन्हें 'आतंकवादी' कहने के बयान पर गुरुवार को कहा कि 5 साल तक उन्होंने बेटा बनकर दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है और राजधानी के लोगों को यह फैसला करना है कि वे उनके बेटे हैं या आतंकवादी।
ALSO READ: दिल्ली चुनाव : शाह बोले- 56 साल के जीवन में नहीं देखा अरविंद केजरीवाल से बड़ा झूठा
केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है। मैंने 5 साल आपका बेटा बनकर काम किया है। यह निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूं कि मैं आपका बेटा हूं या आतंकवादी।
 
उन्होंने कहा कि अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि क्या मैं आतंकवादी हूं या मैं उनका अपना बेटा हूं जिसने अपने दिल्ली के लिए स्कूल और अस्पताल बनाए।
ALSO READ: आतंकवादी हैं केजरीवाल, बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्हें भगाना होगा : प्रवेश वर्मा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मैंने 2 बार देश के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आमरण अनशन किया है। मैंने 15-15 दिन का अनशन किया है। मैंने देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाई थी। भाजपा मुझे आज आतंकवादी बोल रही है।
 
उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर शहीद होने वाले जवान के परिवार को मैंने 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी। जवान की शहादत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। बदले में मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख