Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

DelhiResults : सोशल मीडिया पर यूजर्स रिंकिया के पापा को याद दिला रहे हैं 8 फरवरी का Tweet

हमें फॉलो करें DelhiResults : सोशल मीडिया पर यूजर्स रिंकिया के पापा को याद दिला रहे हैं 8 फरवरी का Tweet
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (17:43 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। 8 फरवरी को दिल्ली में मतदान के बाद आए तमाम एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को जीत बताई गई थी। 
 
एग्जिट पोल्स पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्‍वीट कर कहा था कि सभी एग्जिट पोल फेल होंगे और भाजपा 48 सीटें जीतेंगी। 
webdunia
उन्होंने ट्‍वीट में यह भी लिखा था कि यह मेरा ट्‍वीट संभाल कर रखिएगा। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें।
webdunia

अब चुनाव परिणाम आने के बाद यूजर्स मनोज तिवारी को उनके ट्‍वीट को लेकर जमकर मजाक बना रहे हैं।
webdunia
कई मीम्स, वीडियो क्लिप्स ट्‍विटर पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें मनोज तिवारी का मजाक बनाया जा रहा है। कई यूजर्स ने ट्‍वीट का प्रिंट शॉट लेकर पूछा कि अब उनके ट्‍वीट का क्या करना है। 
webdunia
कई यूजर्स ने लिखा है कि क्या मनोज तिवारी अब भूमिगत हो जाएंगे। मनोज तिवारी के गाने रिंकिया के पापा को लेकर भी वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं।
webdunia

हालांकि  मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 2 बड़े कारणों से भारतीय क्रिकेट टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई : विराट कोहली