Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहीन बाग प्रोटेस्ट पर भाजपा चुनाव आयोग की शरण में

हमें फॉलो करें शाहीन बाग प्रोटेस्ट पर भाजपा चुनाव आयोग की शरण में
, गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (18:09 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और मुख्तार अब्बास नकवी सहित भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी (AAP) पर शाहीन बाग सहित दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को प्रायोजित करने का आरोप लगाया। भाजपा ने इन विरोध प्रदर्शनों पर हो रहे खर्च को आप उम्मीदवारों के खर्चों में जोड़ने की मांग की।
 
भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने आप नेताओं के बयान सहित कई सबूत सौंपे हैं जिससे साबित होता है कि इन प्रदर्शनों के पीछे दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी है। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल थीं।
 
प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने उन्हें इस मामले पर गौर करने का भरोसा दिया है।
 
इस बीच आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुई है उस पर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
 
केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इस पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोक्यो ओलंपिक से पहले अपनी खोई फॉर्म और फिटनेस हासिल करने की कोशिश में लगे श्रीकांत