कांग्रेस और भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कौन देगा केजरीवाल को चुनौती...

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (07:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस और भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। 
 
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार देर रात 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
 
इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं।
 
केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है।
 
भाजपा ने नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। सुनील यादव दिल्ली बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के लिए नामाकंन भरने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 24 जनवरी तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। 8 फरवरी को मतदान होगा। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को सामने आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख