EXCLUSIVE: शाहीनबाग पर BJP के झांसे में नहीं आएगी जनता, बोले दिलीप पांडेय, 2015 का भी रिकॉर्ड तोड़ेंगे

AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय का EXCLUSIVE INTERVIEW

विकास सिंह
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (08:25 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब बस कुछ घंटों का समय ही शेष बचा है। चुनाव प्रचार अब आखिरी दौर में है और इस अंतिम दौर में सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में वेबदुनिया ने आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय से  खास बातचीत की। 
 
प्रश्न - . दिल्ली विधानसभा चुनाव अब आखिरी दौर में है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को कहां देख रहे हैं ?
 
उतर - आम आदमी पार्टी ने शुरुआत से दिल्ली के चुनाव में अपने 5 साल के कामकाज को मुख्य चुनावी मुद्दा माना है। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, फ्लाईओवर का काम किया है। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की शुरुआत की। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा काम किया है। आप ही बताएं कौन सी सरकार शिक्षा पर बजट का 26 फीसदी खर्च कर रही है। किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया गया है। हमें पूरा यकीन है कि इस चुनाव में दिल्ली की जनता जाति-धर्म या मंदिर-मस्जिद, क्षेत्रवाद और प्रतिकों के नाम पर नहीं बल्कि इन सभी लोगों के लिए किए गये काम के नाम पर वोट करेगी।  
 
प्रश्न -. आम आदमी पार्टी का मुकाबला किससे होने जा रहा है? भाजपा से या कांग्रेस से या दोनों से?
 
उतर- इस बार विधानसभा चुनाव दिल्ली की जनता लड़ रही है। दिल्ली में सत्तासीन रहीं दोनों पार्टियों के काम को दिल्ली वालों ने देखा और अच्छी तरह से समझा हुआ है। वे भलीभांति समझते हैं कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है जो लोगों के हित में काम कर सकती है। कोई अन्य पार्टी उसके मुकाबले काम कर ही नहीं सकती है। और जब जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया तो वह मुकाम हासिल करेगा ही।
 
प्रश्न -  वर्ष 2015 में रिकॉर्ड बनाने वाली पार्टी क्या फिर रिकॉर्ड बनाएगी?
 
उतर - सभी को पता है कि पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल का परिवार है। केजरीवाल जी ने परिवार के बड़े बेटे का फर्ज निभाया है और उन्होंने अपने परिवार के लिए वो सारे काम किये जो उन्हें करना चाहिए। परिणाम आने दीजिए। हम 2015 का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 
प्रश्न- पूरे चुनाव प्रचार में भाजपा शाहीन बाग पर बहुत हमलावर रही। इसकी क्या खास वजह मानते हैं आप?

उतर- दिल्ली में भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। यही वजह है कि दिल्ली की जनता को स्थानीय मुद्दों से भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ऐसा कर रही है और शाहीनबाग मुद्दा भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही पैदा किया गया है। लेकिन दिल्ली की जनता समझादार है अब वो भारतीय जनता पार्टी के झांसे में नहीं आयेगी।
 
प्रश्न-. भाजपा का पूरा जोर पूर्वांचल के वोट बैंक को साधने पर है। आप आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल से आने वाले प्रमुख नेता हैं। किसके साथ जाएगा पूर्वांचल का वोटर?
 
उतर - मैं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जमनिया से हूं। वहीं से पला बढ़ा। मनोज तिवारी करीब छह साल से सांसद भी हैं। बाकी सारी उपलब्धियों के साथ इस पैमाने पर भी कसना चाहिए उनको। भारतीय जनता पार्टी के ही पूर्वांचल के एक नेता से दक्षिणी दिल्ली के एक भाजपा नेता ने मारपीट की थी। दूसरे नेता ने छठ घाट तोड़ दिया था, उस वक्त मनोज तिवारी की जुबान नहीं फूटी थी। इनकी लड़ाई आप ने लड़ी। दूसरी तरफ आप ने शुरू से ही पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले लोगों का ख्याल रखा है। उनको एक राजनीतिक पहचान दी है। दिल्ली की सत्ता में पहली बार 12 विधायक ‘आप’ से ही बने। दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल का प्रसिध्द पर्व छठ पूजा पर बड़े पैमाने पर छठघाट का निर्माण कराया है ताकि दिल्ली में रह रहे सभी पूर्वांचल के लोग अपना यहां पर्व मना सकें । 
 
प्रश्न- . चुनाव के आखिरी दौर में अब भाजपा के हिंदुत्व कार्ड के जवाब में मुख्यमंत्री केजरीवाल हनुमान जी को लेकर आ गए। इस पर आपकी टिप्पणी?
 
उतर -  यहां हिंदुत्व वाला या फिर हनुमान चालिसा वाला मामला नहीं है। सबको अपने-अपने धर्म में आस्था है। एंकर ने दो-तीन बार सुनाने के लिए निवेदन किया इसलिए अरविंद जी ने हनुमान चालिसा की पंक्तियां सुना दी।
 
प्रश्न-. आप खुद तिमारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। आप का अपनी विधानसभा सीट के लिए क्या विजन है?             

उतर - कई काम हैं, मौका मिलने पर जिन्हें प्राथमिकता से करूंगा। वजीराबाद-संगम विहार क्षेत्र के लिए एक स्कूल बनवाना है। संगम विहार और वजीराबाद में सीवर, सड़क, नाली का काम करना है। मुल्कागंज की सड़कों, नालियों, गलियों को दोबारा से ठीक करवाना है। इसके अलावा नेहरू विहार में पैरीफेरेल रोड, गोपालपुर में बरात घर व खेल सुविधाओं को विकास करना है।
 
प्रश्न-. आप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पुराने और भरोसेमंद साथियों में एक हैं। आप की अगली सरकार में क्या भूमिका होगी?

उतर - माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे तिमारपुर की जनता की सेवा करने का दायित्व सौंपा है। अरविंद केजरीवाल जी के नेतत्व में चलकर ही जनता की सेवा करने की भूमिका अदा करूगा। क्योंकि हम जनता की सेवा को ही सबसे सर्वोपरि समझते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Jagdeep Dhankhar : क्या है अनुच्छेद 67 (ए), जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया जिक्र

हम समाचार और YouTube इंटरव्यू नहीं देखते, CJI बीआर गवई ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

Jagdeep Dhankhar : संसद सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया वजह

वीरों की वाणी : क्यूएमटीआई पुणे में हिंदी कवि सम्मेलन

New Income Tax Bill : क्‍या TDS रिफंड दावों और ट्रस्ट के Taxation में होगा बदलाव, संसदीय समिति ने दिया यह सुझाव

अगला लेख