Delhi Assembly Election 2025 : रमेश विधूड़ी के गाल वाले बयान पर आया प्रियंका गांधी का रिएक्शन, जानिए क्या कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (20:19 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Vidhuri) द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी को ‘हास्यास्पद’ करार दिया और कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे अप्रासंगिक विषयों की बजाय महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।
ALSO READ: बीजेपी ने बताया शीश महल को केजरीवाल की विलासिता का स्मारक, जमकर साधा निशाना
वायनाड से लोकसभा सदस्य ने एक साथ चुनाव संबंधी विधेयकों पर विचार कर रही संसदीय समिति की बैठक से बाहर निकलते समय संवाददाताओं से बातचीत में कटाक्ष किया कि उन्होंने (बिधूड़ी) अपने गाल के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि यह एक ‘‘हास्यास्पद टिप्पणी’’ है और ‘‘यह सब अप्रासंगिक है।’’
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में चुनाव हो रहे हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।’’ कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिधूड़ी ने पिछले दिनों कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता ‘प्रियंका गांधी के गालों’ जैसी सड़कें बनवाएंगे। विवाद खड़ा होने के बाद बिधूड़ी ने टिप्पणी को लेकर खेद व्यक्त किया था। भाषा Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान