कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (01:11 IST)
Amit Shah News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर शनिवार को उस पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में 15 साल तक शासन करने वाली पार्टी 2014 से किसी भी चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी क्योंकि वह केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर दिल्ली में 26 साल से अधिक समय बाद सत्ता में वापसी की। भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीतीं, जबकि ‘आप’ 22 सीट के साथ काफी पीछे रही। 
ALSO READ: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीतीं, जबकि ‘आप’ 22 सीट के साथ काफी पीछे रही। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक सरकार चलाने के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से सिर्फ तीन सीट पर ही अपनी जमानत बचा सकी और लगातार तीसरी बार चुनाव में उसका खाता तक नहीं खुला।
ALSO READ: इन दलबदलुओं को भी मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत
शाह ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कोई पार्टी जब परिवार वंदन में लग जाए, तब उसकी क्या दुर्दशा होती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस है। जिस दिल्ली में आज से एक दशक पहले कांग्रेस की 15 साल सरकार रही, वहां 2014 से हुए छह चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।
ALSO READ: क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब
उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को अगर कहीं स्थायित्व मिला है, तो वह शून्य (0) में मिला है। यह एक परिवार की सेवा में समर्पित कांग्रेस की देशभर में स्थिति को दर्शाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

इन दलबदलुओं को भी मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार

AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल

क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब

AAP के कई नेताओं की उड़ जाएगी नींद, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान